देवघर, जुलाई 5 -- Deogarh News: मोहनपुर। मोहनपुर प्रखंड स्तरीय स्टेडियम स्थित स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरों ने खेल सामग्री और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी कर ली। मामले में रहीश क्रिकेट एकेडमी के संचालक राजकुमार प्रिंस के आवेदन पर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी आवेदन में राजकुमार प्रिंस ने बताया कि प्रखंड स्तरीय स्टेडियम परिसर में रहीश क्रिकेट एकेडमी का संचालन करते हैं। एकेडमी की सभी खेल सामग्री स्टेडियम के स्टोर रूम में रखी जाती थी। 3 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने स्टोर रूम का ताला और ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा वहां रखी खेल सामग्री चोरी कर ली। चोरी गए सामान में क्रिकेट प्रैक्टिस नेट, एक गैस सिलेंडर, 10 लेदर ड्यूज बॉल, 32 सेट जर्सी, 5 बल्ले, पांच एलईडी बल्ब, चार जोड़ी ...