Deogarh News: पोषण योजना का लाभ दिलाने के नाम पर गर्भवती महिला से ठगी,खाते से 15 हजार उड़ाए
देवघर, अगस्त 12 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। सरकारी पोषण योजना का लाभ दिलाने के नाम पर एक गर्भवती महिला से साइबर ठगी हो गई है। अज्ञात व्यक्ति ने गर्भवती महिला को फोन कर योजना के तहत मिलने वाली सरकारी राशि का लाभ दिलाने की बात कही । बातचीत के दौरान उससे कई तरह की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद महिला के मोबाइल पर एक लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने को कहा गया। लिंक पर क्लिक करते ही उसके बैंक खाते से दो अलग-अलग बार में कुल 15 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। मामला मधुपुर गंजोरी गांव की बतायी जा रहाी है। पीड़िता पंकज कुमार की पत्नी है। पत्नी के गर्भवती होने के कारण पंकज कुमार स्वयं शिकायत लेकर थाना पहुंचे और अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी को कुछ महिना पहले आंगनबाड़ी सेवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.