देवघर, अगस्त 24 -- Deogarh News: आजादी के बाद से सड़क निर्माण की आश में बैठे पोरखवा गांव के आदिवासी व अन्य पिछड़ी जाति के लोगों ने सोमवार को खुद से श्रमदान कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मालूम हो कि इस गांव तक आवागमन करने के लिए सड़क नहीं रहने कारण ग्रामीण आज तक पगडंडियों का सहारा लेकर आवागमन करने को विवश हो रहे थे। गढ़वा - फोकलवा पक्की सड़क से पोरखवा गांव जाने के लिए सरकारी रास्ता नहीं था। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कराने के लिए प्रशासन से जमीन देने की प्रक्रिया की थी, पर समय गुजरने के साथ ही सड़क निर्माण का मामला ठंडा पड़ जाने से उबकर सोमवार को सभी ग्रामीण एक साथ मिलकर साथ गैंता व कुदाल आदि सामान लेकर घर से निकले व सड़क निर्माण करने में लग गए। बताया जाता है सड़क के अभाव में वर्षा के दिनों में घर से पक्की सड़क जाने में ग्रामीणों को भारी परेशा...