Deogarh News: पेड़ गिरने से दो घर क्षतिग्रस्त, एक मवेशी की मौत
देवघर, जुलाई 3 -- Deogarh News: देवघर प्रखंड अंतर्गत जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जेठूटांड़ गांव में गुरुवार अहले सुबह अचानक पुराना महुआ पेड़ गिर जाने से दो ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि उससे दबकर एक मवेशी की मौत भी हो गई। जानकारी के अनुसार नंदकिशोर चौधरी के घर के समीप वर्षों पुराना विशाल महुआ का पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से उनके घर का रसोई घर, शौचालय तथा मकान के कई हिस्सों में दरारें आ गईं। वहीं पास में बंधे एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में ग्रामीण बिनोद चौधरी के मकान को नुकसान पहुंचा है। संयोगवश घटना के समय पेड़ के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। पंचायत प्रतिनिधि ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.