Deogarh News: पेट्रोल पंप के पास पिता-पुत्री से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
देवघर, अक्टूबर 8 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि बैद्यनाथधाम स्टेशन के समीप पेट्रोल पंप पर पिता-पुत्री के साथ मारपीट की गयी। मामले में सारवां थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव निवासी पीड़िता नेहा कुमारी ने थाना में शिकायत देकर पति, सास, ससुर और देवर पर मारपीट, गाली-ग्लौज तथा जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया है कि 3 अक्टूबर को अपने पिता सुनील कुमार झा के साथ काम से देवघर आई थी। काम पूरा करने के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान बैद्यनाथधाम स्टेशन के पास अवस्थित पेट्रोल पंप पर अपनी स्कूटी में पेट्रोल भराने के लिए रुकी थी। आरोप है कि दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक उसके पति नीरज कुमार झा, ससुर परमेश्वर झा, सास बेबी देवी और देवर रजनीश कुमार झा वहां पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने पहुंचते ही गाली-ग्लौज शुरू कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.