Deogarh News: पूर्व सांसद सुनील सोरेन पहुंचे सारठ, हेमंत सरकार पर साधा निशाना
देवघर, नवम्बर 22 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि दुमका लोकसभा के पूर्व सांसद सुनील सोरेन रविवार शाम एक शादी समारोह में शामिल होने सारठ पहुंचे थे। इस दौरान सारठ चौक पर पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश की हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड में लूट भ्रष्टाचार चरम पर है। कहा कि आज सैकड़ों वृद्ध ,दिव्यांग असहाय लोग पेंशन से वंचित हैं। उन्हें महीनों से पेंशन नहीं मिल पा रहा है जिस कारण उनलोगों के समक्ष भोजन, दवा आदि की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। सरकार सिर्फ बालू, पत्थर और नौकरी बेचकर जेब भरने में जुटी है। कहा कि जेएसएससी, जेपीएससी के सभी नौकरियों को बेचकर झारखंड की गरीब योग्य विद्यार्थियों का हक छीन रही है। आज गरीबों को पढ़ना बेकार हो गया है। कहा कि जनता सब देख रही है व आने वाले दिनों में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देने का काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.