Deogarh News: पूजा पंडालों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश
देवघर, अक्टूबर 13 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देशानुसार एसडीपीओ मो. मोजिबुर रहमान ने सोमवार शाम सारठ एसडीपीओ कार्यालय में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आपराधिक मामलों की समीक्षा की। लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करते हुए फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया जाय। अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही। वहीं दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूजा पंडालों व भीड़भाड़ वाले इलाकों बाजारों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: दुर्गोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.