देवघर, अक्टूबर 4 -- Deogarh News: मारगोमुंडा, प्रतिनिधि। थाना परिसर में रविवार की शाम दुर्गा पूजा के सफल संचालन को लेकर थाना प्रभारी शशि कपूर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने मारगोमुंडा, डुमरिया, नोनियाद, खमरबाद, बीरसिंहडीह आई जगहों में होने वाली दुर्गा पूजा कमेटी के साथ पूजा के सफल संचालन को लेकर विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि पूजा के दौरान पुलिस गस्त तेज रहेगी, साथ ही पूजा की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कहा कि हाई कोर्ट के निर्देशानुसार पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मूर्ति स्थापना से लेकर मूर्ति विसर्जन तक पूजा कमेटी के सदस्य सावधानी पूर्वक अपने-अपने कार्यों का निर्वहन करें। यह भी पढ़ें- Gonda News: दुर्गा पूजा में आठ फिट से ऊंची मूर्तियों को न रखें श्रद...