Deogarh News: पुश्तैनी जमाबंदी जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन निर्माण
देवघर, जुलाई 30 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के सबैजोर में पुश्तैनी जमीन पर कथित अवैध कब्जा और जबरन निर्माण का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित इम्तियाज अंसारी ने मधुपुर थाना प्रभारी को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, मौजा पहाड़पुर स्थित सबैजोर की पुश्तैनी जमीन जमाबंदी नंबर- 32 के दाग नंबर- 123 में 43 डिसमिल भूमि वर्षों से उनकी नानी स्व. फातिमा बीबी व दिगार के नाम पंजी-2 में दर्ज है। आरोप है कि सबैजोर निवासी एक नामजद सहित कुछ अन्य लोग बिना वैधानिक अधिकार के उक्त जमीन पर जबरन अवैध निर्माण कार्य करा रहे हैं। यह भी कहा गया है कि संबंधित भूमि का अब तक किसी प्रकार का बंटवारा नहीं हुआ है। बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने से पैतृक संपत्ति प्रभावित हो रही है। पीड़ित का आरोप है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.