देवघर, सितम्बर 4 -- Deogarh News: पाथरोल,प्रतिनिधि। पाथरोल पुलिस की सक्रियता से सड़क जाम करने पर उतारू लोग पीछे हट गए। शुक्रवार को अहले सुबह करीब 7 बजे सड़क दुर्घटना में हुई मौत को लेकर कुछ लोग पाथरोल बस स्टैंड पर पहुंचे और सड़क जाम करने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर थाना ले आए। मौके पर समाजसेवी बलबीर राय, संतोष साह ने भी लोगों को समझाया, तब जाकर मामला शांत हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेजा गया。क्या है घटना : घटना के बारे में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र अंतर्गत चपरिया गांव निवासी सुधीर महतो की पत्नी सुलो देवी गुरुवार को पैसा निकासी के लिए पाथरोल सीएसपी आई थी। घर वापसी के दौरान मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। घायल अवस्था में पुलिस के सहयोग स...