देवघर, अगस्त 20 -- Deogarh News: जसीडीह थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मारपीट का आरोप पहले पक्ष के किशोर सिंह ने आरोप लगाया है कि मंगलवार सुबह गांव के प्रदीप सिंह, अमरेश सिंह, राकेश सिंह, मुकेश सिंह, सतवान सिंह, कुंदन सिंह, संजय सिंह, बब्लू सिंह, श्रीकांत सिंह, अशोक सिंह, कुलदीप सिंह, अजीत सिंह, सच्चिदा राय और धनंजय सिंह पारंपरिक हथियार लेकर उसके घर में घुस गए। आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और घर में रखे दो बक्से उठाकर ले गए। बक्सों में सोने के आभूषण, कपड़े समेत अन्य सामान होने की बात कही गई है।

दूसरे पक्...