देवघर, अक्टूबर 25 -- Deogarh News: जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के पिपरपोज गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, दुर्व्यवहार और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एक पक्ष की महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के नागेश्वर यादव, अक्षय कुमार, मुन्ना कुमार, कविता देवी और चांदनी देवी घर में घुस गए। विरोध करने पर आरोपितों ने दुर्व्यवहार और मारपीट की। साथ ही गले से मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के मुन्ना कुमार ने आरोप लगाया है कि गांव के प्रकाश यादव, गोलू कुमार, पंकज कुमार, अनिल यादव, सीता देवी, पूनम देवी, उमेश यादव और लीलावती देवी घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई और घर में र...