देवघर, अक्टूबर 13 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह गांव में खेत में लगे धान और पशुओं को खिलाने के विवाद में मारपीट, घर में घुसकर हमला करने और नकदी व आभूषण ले गए। प्रदीप नापित ने 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने लाठी, लोहे की रॉड और फरसा से लैस होकर घर घुसकर मारपीट की। लोहे के रॉड से सिर पर हमला कर घायल कर दिया। बचाने पहुंचे भाई और एक अन्य व्यक्ति के साथ भी मारपीट का आरोप है। 10 अक्तूबर 2026 को शाम करीब 5 बजे प्रदीप नापित अपने घर के बाहर सड़क के पास था। उसी दौरान गांव के अनिल नापित, राजू नापित और परमेश्वर नापित ने कथित तौर पर गाली देनी शुरू कर दी। आरोपितों ने पूछा कि खेत का धान पशुओं को क्यों खिला दिया गया। विरोध करने पर तीनों ने पकड़ने का प्रयास किया, लेक...