देवघर, जुलाई 2 -- Deogarh News: पालोजोरी,प्रतिनिधि। प्रखंड के चंद्रायडीह स्थित एफसीआई गोदाम परिसर में जनवितरण प्रणाली विक्रेता संघ के बैनर तले पीडीएस दुकानदारों ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अभय चंद्र झा ने की।

बैठक का उद्देश्य बैठक में पीडीएस डीलरों ने सरकार द्वारा लागू किए जा रहे ग्रेन बैंक एटीएम (अनाज एटीएम) के अधिष्ठापन का पुरजोर विरोध किया। डीलरों का कहना है कि इस नई व्यवस्था के आने से राज्य के हजारों राशन दुकानदारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। बैठक में डीलरों ने अपने 6 सूत्री मांगो पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया। बैठक के उपरांत डीलरों ने खाद्य मंत्री और विभागीय सचिव, निदेशक व उपायुक्त को संबोधित करते हुए 6 सूत्री मांगपत्र भेजा है।

मांग पत्र की मुख्य बातें मांग पत्र में डीलरों ने अपनी...