देवघर, अगस्त 31 -- Deogarh News: सारवां प्रतिनिधि जेएलकेएम के उपाध्यक्ष व छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सोमवार को जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विधायक देवेंद्र कुमार के घर हुए सोनू राउत हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढाढ़स बंधाया और पूरे मामले की जानकारी लेते हुए न्याय दिलाने के लिए हरसंभव आवाज उठाने का भरोसा दिलाया। कहा कि दु:ख की इस घड़ी में जेएलकेएम पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। दोषियों पर निष्पक्ष कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...