देवघर, नवम्बर 8 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, महेशमारा मोहनपुर के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन ऊर्जा संरक्षण पर आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026 के लिए हुआ है। प्रतियोगिता के समूह क कक्षा 5 से 7 में कक्षा 7 के छात्र कुणाल कुमार तथा समूह ख कक्षा 8 से 10 में कक्षा 8 के छात्र कुणाल कुमार ने चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय शंकर ठाकुर ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन व शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस अवसर पर कक्षा 8 की वर्ग शिक्षिका रूपा केसरी व कक्षा 7 की वर्ग शिक्षिका ज्योति शाही के मार्गदर्शन व प्रोत्साहन की भी सराहना की गई। विद्यालय परिवार ने दोनों विद्...