देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में आपसी विवाद को लेकर एक परिवार के चार सदस्यों पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घटना 19 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे की बतायी जा रही है। मामले में पीड़ित पूरण यादव के आवेदन पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घायलों में पूरण यादव, उनके भाई विशु यादव, कैलाश यादव और पिता दीपा यादव शामिल हैं। सभी का इलाज देवघर सदर अस्पताल में कराया गया। पहले गाली-ग्लौज, फिर कुल्हाड़ी से हमला : दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पूरण यादव ने आरोप लगाया है कि 19 अक्टूबर की रात मनोज यादव, नकुल यादव और सरजू यादव उनके दरवाजे पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ गाली-ग्लौज करने लगे। यह भी पढ़ें- Munger News: तारापुर हाट में शॉर्ट सर्किट से ...