देवघर, अक्टूबर 10 -- देवघर में सर्वपितृ अमावस्या पर गौ-पूजन Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। देवघर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर पितरों की तृप्ति के लिए गौ- ग्रास एवं गो-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन बैद्यनाथधाम गौशाला के शहीद आश्रम रोड स्थित यूनिट 2 में किया गया। जिला मारवाड़ी सम्मेलन के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष जालान ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रसेन जयंती के अग्र- सप्ताह कार्यक्रम के तत्वावधान में यह कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोगों ने उपस्थित होकर गायों को रोटी, गुड़, हरा चारा, लड्डू आदि भोज्य पदार्थ खिलाए। कार्यक्रम के दौरान गौ माता का पूजन एवं आरती भी की गई। पितृ अमावस्या के मौके पर आयोजित इस गौ पूजन कार्यक्रम में देवघर जिला मारवाड़ी सम्मेलन क...