देवघर, अगस्त 31 -- Deogarh News: जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के बंका गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर पिता के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष भेज दिया। घटना को लेकर पीड़ित पिता सिंगेश्वर यादव ने जसीडीह थाना में लिखित शिकायत दी थी। आवेदन में उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण उन्होंने अपनी सारी संपत्ति का न्यायालय के माध्यम से सभी बेटों के बीच बंटवारा कर दिया है। इसके बावजूद उनका बड़ा पुत्र धनश्याम यादव उनसे विवाद करता था। पीड़ित के अनुसार बीते 15 अगस्त को धनश्याम यादव उनकी दुकान पर पहुंचा और उनसे दो लाख रुपए की मांग करने लगा। रुपए देने से इनकार करने पर आरोपित ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में...