देवघर, अक्टूबर 11 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र के ताराबाद गांव में गाली-गलौज के बाद टंगली से हमला कर एक युवक को घायल कर दिया है। घटना में घायल युवक रोहित दास ने मुकेश दास और चंदन दास पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सात अक्तूबर की रात करीब नौ बजे की बताई गई है। मारपीट के दौरान रोहित के माथे पर गंभीर चोट लगने और काफी खून बहने की बात आवेदन में कही गई है। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता और भाई के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस को दिए आवेदन में रोहित दास ने बताया है कि घटना की रात मुकेश दास, निवासी गौराडीह, जसीडीह थाना क्षेत्र और चंदन दास, निवासी ताराबाद, रिखिया थाना क्षेत्र, उसके घर पहुंचे। दोनों गाली-गलौज कर रहे थ...