देवघर, सितम्बर 20 -- Deogarh News: पालोजोरी प्रतिनिधि। पालोजोरी सीएचसी में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को 4 माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इसको लेकर उनके बीच गहरा आक्रोश है। चार महीनों से मानदेय नहीं मिलने से नाराज अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मी 19 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सभी कर्मी सीएचसी परिसर में ही शनिवार से धरने पर बैठ गए हैं। कर्मियों का आरोप है कि लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनके समक्ष घर परिवार भी चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामंता आउटसोर्सिंग कंपनी को आवंटन और फंड उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन कंपनी के अधिकारियों की कथित लापरवाही के कारण कर्मचारियों के खातों में मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है...