देवघर, सितम्बर 14 -- Deogarh News: पालोजोरी प्रतिनिधि पालोजोरी-सारठ मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात करीब 3 बजे बड़ा सड़क हादसा टल गया। बहादुरपुर गांव के बांधडीह पंचायत सचिवालय के पास गिट्टी लदा हाइवा बीआर-52जी -7961 अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में हाइवा चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, गिट्टी लदा हाइवा रविवार रात लगभग 3 बजे पालाजोरी से सारठ की ओर जा रहा था। उसी क्रम में बांधडीह पंचायत सचिवालय के समीप पहुंचते ही चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। रफ्तार तेज होने के कारण हाइवा सड़क किनारे पलट गया और उसपर लदा गिट्टी आसपास बिखर गया। हाइवा पलटने की आवाज इतनी तेज थी कि दूर तक सुनाई दी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : छररी लदा हाईवा पलटा, कोई हताहत नहीं गनिमत रही कि हादसा रात के समय हुआ, जब सड़क पर सन्नाटा था और सड़क पर...