Deogarh News: पालोजोरी में गणेश महोत्सव शुरू
देवघर, सितम्बर 14 -- Deogarh News: पालोजोरी प्रतिनिधि पालोजोरी का भव्य गणेश महोत्सव सोमवार से शुरू हो गया। पालोजोरी के आइडियल स्टूडेंट कमेटी के बैनर तले आयोजित गणेश महोत्सव के पहले दिन सोमवार को भगवान गणेश की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की गई। इस अवसर पर पूरा वातावरण वैदिक मंत्रोंच्चारण से गूंज उठा। आइडियल स्टूडेंट कमेटी के बैनर तले आयोजित गणेश महोत्सव रजत जयंती पार कर 27वें वर्ष में पहुंच गया है। इस बार का गणेश महोत्सव पिछले सालों की अपेक्षा और भी ज्यादा आकर्षक व भव्यता लिए है। महोत्सव के 27वें साल भी प्रधान पुरोहित गंगाधर पांडे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच क्लब सदस्यों को विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कराई गई। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया。 यह भी पढ़ें- Deogarh News: आज पधारेंगे विघ्नहर्ता बाबा गणेश ,हर तरफ उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.