देवघर, जुलाई 24 -- Deogarh News: आज शनिवार को पालोजोरी अंचल के दो संकुलों कोयरीजमुवा व सिलगड़िया के 33 स्कूलों में नई शिक्षा नीति के तहत नए सिरे से प्रबंधन समिति का गठन होगा। नई शिक्षा नीति के आलोक में पुरानी सभी पुरानी कमेटियों को भंग कर दिया गया है। हालांकि नई समितियों के गठन तक पुरानी कमेटी ही अभी काम कर रही है। आलाधिकारियों ने 30 जुलाई तक सभी स्कूलों में नई समिति के गठन का निर्देश दिया है। अब 3 की जगह 2 सालों का ही होगा कार्याकाल :- यह भी पढ़ें- Garhwa News: 26 विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठननए कार्यकाल और सदस्यों की संख्या अब एसएमसी का कार्यकाल 3 साल की जगह 2 साल का ही होगा। अब कमेटी में सदस्यों की संख्या बच्चों के नामांकन के अनुरूप होगी। किसी भी स्कूल में सबसे कम 15, जबकि अधिकतम 25 सदस्य हो स...