देवघर, सितम्बर 12 -- Deogarh News: ​पालोजोरी, प्रतिनिधि। पालोजोरी निवासी सेवानिवृत्त सरकारी शिक्षक विनोद गुप्ता के 2 पुत्रों ने एक साथ प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम 10 सितंबर को आया था। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पालोजोरी बाजार से सटे भुरकुंडी पंचायत के नवाडीह मोहल्ले के सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद कुमार गुप्ता व नूतन देवी के दो पुत्रों नीलेश कुमार व विवेक कुमार की सफलता पर परिवार के लोग हर्षित हैं। इसके अलावे आसपास के रहने वाले लोगों ने भी नीलेश व विवेक की सफलता पर खुशी जताई है। दोनों भाईयों ने एक साथ राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में सफलता हासिल कर यह जताया कि पालोजोरी जैसे ग्रामीण परिवेश में भी प्रतिभा की कमी नहीं हैं। अगर कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता कदमों में तो होती ही...