देवघर, जुलाई 13 -- Deogarh News: पालोजोरी,प्रतिनिधि। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सीएचसी में जनसंख्या नियंत्रण व परिवार नियोजन को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लियाकत अंसारी ने फीता काटकर किया। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नित्यानंद चौधरी, डॉ. सबिता साहा, लिपिक सरिता देवी के अलावे कई चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश व समाज के विकास के लिए एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व समृद्ध परिवार के लिए छोटा परिवार, सुखी परिवार की परिकल्पना को साकार करना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: दस अगस्त तक परिवार स्वास्थ्य मेला का आयोजन ग्रामीण क...