देवघर, अक्टूबर 8 -- यू डायस प्लस प्रशिक्षण कार्यक्रम Deogarh News: अनारकली प्लस टू स्कूल सभागार में यू डायस प्लस में शैक्षणिक क्षेत्र 2026-27 का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन पांच संकुलों, मिडिल स्कूल पालाजोरी, शिमला, चौधरी नवाडीह, ऊपरबंधा व शितलूडीह, संकुल से टैग स्कूलों के संयोजकों या प्रतिनिधि को यू डायस प्लस से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से बीआरसी के एमआईएस जय किशोर मिश्रा ने स्कूल के संयोजकों को स्कूल मॉड्यूल कसेक्शन 2, टीचर मॉड्यूल सेक्शन 3 व स्टूडेंट माड्यूल सेक्शन 3 संबंधित प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षक ने जानकारी दी कि विभागीय निर्देश के आलोक में प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालय, निजी स्कूल सहित जहां कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षा का संचालन होता ह...