देवघर, अक्टूबर 22 -- डायन बताकर प्रताड़ित करने का आरोप Deogarh News: पालोजोरी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता को डायन बताकर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर कर दिया गया। इसके बाद से वह न्याय की गुहार लगा रही है। पीड़िता के अनुसार मामले को लेकर थाना में आवेदन भी दिया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होने बताई कि पिता का साया सिर से उठ जाने के कारण वह अपनी मां और भाई के साथ थाना का कई बार चक्कर लगा चुकी है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो पाई है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे घर में प्रवेश नहीं करने देने की धमकी दे रहे हैं। महिला के पति और परिवार के अन्य सदस्यों पर उसे परेशान करने तथा ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के म...