Deogarh News: पालोजोरी : जोरो पहाड़ी दुर्गा माता मंदिर में छऊ नृत्य की धूम
देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: पालोजोरी प्रतिनिधि पालोजोरी के जोरो पहाड़ी स्थित पहाड़ी माता दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में विजयादशमी के शुभ अवसर पर भव्य छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा समिति के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से आए मशहूर छऊ नृत्य कलाकारों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप और आकर्षक मुखौटों के साथ महिषासुर मर्दिनी का जीवंत मंचन किया। नृत्य के माध्यम से जब मां दुर्गा और महिषासुर के बीच युद्ध के दृश्यों को दिखाया गया, तो पूरा परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.