Deogarh News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, छिनतई
देवघर, अगस्त 22 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के आस्ता गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर छिनतई कर ली गयी है। घटना को लेकर पीड़ित ब्रह्मदेव यादव के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि रविवार को अपने जूता-चप्पल की दुकान पर बैठा था। उसी दौरान आस्ता गांव निवासी हरि यादव, जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के योगिया टील्हा निवासी रामदेव यादव व मिथिलेश यादव सहित बीचकोड़ा थाना क्षेत्र के विराजी गांव निवासी पवन दुकान पर पहुंचकर गाली-ग्लौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान छह हजार रुपए नकद और करीब 12 हजार रुपए का सामान लेकर आरोपित फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.