देवघर, अगस्त 9 -- Deogarh News: पाथरोल, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी पाथरोल मंडल की मासिक बैठक शनिवार अपराह्न 4 बजे टेकरा शिव मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष कृष्णा पोद्दार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य मंडल अध्यक्ष कृष्णा पोद्दार ने सभी मंडल प्रभारी, संयोजक व सह-संयोजकों से आग्रह किया कि अपने बूथों पर बूथ कमेटियों का शीघ्र गठन व विस्तार सुनिश्चित करें। निर्देश दिया कि अगले पांच दिनों के अंदर सभी बूथों की कमेटियों का गठन कर सूची मंडल को उपलब्ध कराएं, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जा सके। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों व पार्टी की गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

विशेष मुद्दों पर चर्चा साथ ही जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं...