देवघर, सितम्बर 19 -- Deogarh News: पाथरोल प्रतिनिधि। पाथरोल प्रखंड निर्माण संघर्ष समिति ने शुक्रवार को झारखंड राज्य के जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन को मांगपत्र सौंपा। पत्र में पाथरोल, बघनाडीह, सिरसा, जमुनी, गोनैया, कसैया, बारा गांव को ग्रामीण क्षेत्र को मिलाकर प्रखंड का दर्जा देने की मांग है। पाथरोल थाना का भी इन्हीं पंचायतों को लेकर सृजन किया गया है। बताते चलें कि मंत्री एक निजी कार्यक्रम में पाथरोल पहुंचे थे। बता दें कि सिद्धपीठ पाथरोलेश्वरी काली माता मंदिर क्षेत्र में विख्यात है। देवघर, गिरिडीह, दुमका, जामताड़ा जैसे जिला का यहां से सीधा संपर्क है। यहां के लोगों को प्रशासनिक कार्य के लिए 14 किलोमीटर दूर करौं प्रखंड जाना पड़ता है। मंत्री ने आवेदन पढ़ने के बाद इसपर विचार करने का आश्वासन दिया। मौके पर गुलाम असरफ उर्फ़ राजू, सुरेश चौधरी, केशव स...