देवघर, अक्टूबर 26 -- संकट मोचनधाम में शरद पूर्णिमा पर भजन-कीर्तन Deogarh News: सिद्धपीठ पाथरोल के कालीधाम स्थित संकट मोचनधाम में रविवार देर रात को आश्विन पूर्णिमा के अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। साथ ही हनुमानजी की महाआरती की गई। इसके साथ ही खीर व खिचड़ी का प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। बताते चलें की संकट मोचन धाम पाथरोल में वर्ष 2002 से ही प्रत्येक पूर्णिमा को बाबा का महाआरती, भजन कीर्तन और खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन भक्तों के सहयोग से होता आ रहा है। इसी क्रम में शरद पूर्णिमा के अवसर पर संकट मोचनधाम पाथरोल में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। यहां हर पूर्णिमा भक्तों के सहयोग से खिचड़ी प्रसाद वितरण किया जाता है। भजन गायक राजेश भारद्वाज, पूजा महतो, अजय भारती, रामजी रवानी ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर भक्तों को रात भर...