देवघर, जुलाई 30 -- Deogarh News: पाथरोल,प्रतिनिधि। सिद्धपीठ कालीधाम पाथरोल स्थित संकट मोचन धाम में बुधवार देर शाम आषाढ़ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा)के अवसर पर भजन कीर्तन एवं हनुमानजी की महाआरती की गई। साथ ही खिचड़ी प्रसाद भक्तों के बीच वितरण किया गया। बताते चलें की संकट मोचन धाम पाथरोल में वर्ष 2002 से ही प्रत्येक पूर्णिमा को बाबा का महाआरती, भजन कीर्तन और खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन भक्तों के सहयोग से होता आ रहा है। यह भी पढ़ें- कटघर पर रामगंगा की महाआरती कीभजन कीर्तन और महाआरती इसी क्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संकट मोचन धाम पाथरोल में गुरुवर स्व. सुधीर पाठक के तस्वीर पर गुरु पूजन कर संकट मोचन परिवार की ओर से भक्तों के बीच हनुमान चालीसा पुस्तक वितरण किया गया। उसके बाद भजन कीर्तन किया गया। यहां हर पूर्णिमा भक्तों के सहयोग से खिचड़ी प्रस...