देवघर, जुलाई 24 -- Deogarh News: साइबर अपराधियों का गेंग जिले में अपने नेटवर्क के साथ संगठित अपराध को अंजाम दे रहे हैं। साइबर अपराधी कानून के लचीले रुख का फायदा उठाकर क्षेत्र के युवाओं को अपराध में ठेल रहे हैं। 22 जुलाई को दो झपट्टामार युवकों ने स्कूटी सवार युवती से मोबाईल झपट कर भाग निकले। युवतियों ने समझ बुझ के साथ अपराधी का पीछा कर एक को पकड़ने में कामयाब रहे। झपट्टामार आरोपी के पास से अपाचे बाइक भी बरामद हुआ है। घटना के संबंध में पाथरोल थाना में मामला दर्ज किया गया है। मधुपुर निवासी युवती प्रियंका जायसवाल के लिखित आवेदन पर पाथरोल पुलिस ने मामला दर्ज कर एक युवक को जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है, जो अपने घर से फरार चल रहा है। साइबर अपराध क्षेत्र में संगठित अपराध माना जाता है। लेड़वा, पाथरोल, लखी...