Deogarh News: पाथरोल : काली माता मंदिर में उमड़ रही भीड़
देवघर, नवम्बर 3 -- Deogarh News: पाथरोल। सिद्धपीठ पाथरोलेश्वरी काली माता मंदिर में मंगलवार को दीप जलाने के लिए श्रद्धालु महिलाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अमावस्या व दीपावली पर वार्षिक पूजा आगामी 8 नवंबर को है। इसको लेकर माता के मंदिर प्रांगण में रंग-रोगन का कार्य भी चल रहा है। कार्तिक मास शुरू होने के साथ माता के मंदिर में दीप जलाने के लिए सुदूर क्षेत्र के ग्रामीणों की भीड़ भी मंदिर में जुटने लगी है। काली माता के मंदिर में महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पाथरोल थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग सदलबल निगरानी करते दिखे। बताते चलें कि पाथरोल में लोहे के बर्त्तन बनाने का बड़ा कारोबार है। ऐसे में यहां पहुंचने वाली खासकर श्रद्धालु महिलाएं अपने घर की जरूरत के बर्तन भी यहीं से खरीदकर ले जाती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.