देवघर, सितम्बर 3 -- Deogarh News: श्री लीलानंद ठाकुर पागल बाबा आश्रम परिसर में आगामी 4 सितंबर, शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर आश्रम परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर दिनभर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे गौदान से होगी। 9 बजे नवनिर्मित गौशाला का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक श्री लीलानंद पागल बाबा उच्च विद्यालय का 20वां वार्षिकोत्सव आयोजित होगा। इस दौरान विद्यालय के बच्चों के बीच उपहार व प्रसाद का वितरण किया जाएगा। दोपहर 1 से 3 बजे तक बच्चों द्वारा लगाई गई आकर्षक प्रदर्शनी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगी। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: जन्माष्टमी पर सत्यनारायण मंदिर व श्याम मं...