देवघर, अगस्त 2 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। शिवगंगा सेवा समिति द्वारा वर्ष 2006 से पवित्र शिवगंगा तालाब पर नियमित रूप से महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। समिति का मुख्य उद्देश्य भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ शिवगंगा तालाब की स्वच्छता, पवित्रता एवं संरक्षण सुनिश्चित करना तथा सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन करना है। समिति द्वारा समय-समय पर शिवगंगा तालाब की साफ-सफाई, स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित की जाती है, ताकि इस पवित्र धरोहर की गरिमा एवं धार्मिक महत्ता अक्षुण्ण बनी रहे।

महाआरती का आयोजन बीच के कुछ वर्षों तक महाआरती का आयोजन एक पंडित द्वारा संपन्न कराया जाता था। किंतु इस वर्ष श्रावण मास से पुनः पांच वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में भव्य महाआरती का शुभारंभ किया गया है। इस पहल से श्रद्धालुओ...