देवघर, अक्टूबर 31 -- देवघर में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन Deogarh News: देवघर कार्यालय संवाददाता। पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड रांची के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय, देवघर के तत्वावधान में दिनांक 30 अक्टूबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम, देवघर में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं युवा क्लबों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महोत्सव अंतर्गत कुल पांच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें पेंटिंग, सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोकगीत, कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक शामिल थे। सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों व निर्णायक मंडल द्वारा संयुक्...