देवघर, जुलाई 30 -- Deogarh News: सारठ, प्रतिनिधि। सारठ चौक से सटे राम जानकी मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय गायत्री महायज्ञ का समापन बुधवार को दीप महायज्ञ के साथ हो गया। इस दौरान बुधवार सुबह से दोपहर बाद तक आचार्य आलोक कुमार एवं सूरज कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में मां गायत्री समेत अन्य देवी देवताओं को आहुतियां दिलाई। यह भी पढ़ें- गुरु भक्ति और यज्ञ से गुंजायमान हुई गायत्री प्रज्ञा पीठयज्ञ का आयोजन वहीं यज्ञ के उपरांत कई स्थानीय लोगों ने गायत्री महायज्ञ में शामिल होकर दीक्षा ग्रहण किया। साथ ही गायत्री परिवार के नियमानुसार हर प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने की बात कही। वहीं शाम में दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें 501 दीप जलाकर गयात्री मां को सपर्पित किया गया। संध्या आरती,...