देवघर, अक्टूबर 27 -- देवघर में दूध और मिठाइयों की मांग Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। बाजार में बिकने वाली मिठाईयों के लिए पर्याप्त दूध उपलब्ध है, जबकि पर्याप्त मावा उपलब्ध नहीं है, जिसे बाहर से मंगाया जाता है। विशेष अवसरों, त्योहारों और शादी विवाह के सीजन में मिठाईयों की खपत बढ़ जाती है। जिससे विशेष अवसरों, शादी विवाह के सीजन में कभी-कभी बाजार के प्रतिष्ठित दुकानों में मिठाइयां नहीं मिलती है। इसकी बड़ी वजह देवघर में हर दिन बड़ी संख्या में बाहर से श्रद्धालुओं का आगमन और उनके द्वारा इन चीजों का उपयोग भी होता है। इसी क्रम में जब मिठाईयों की खपत तथा दूध की उपलब्धता के बीच के अंतर की पड़ताल की गई तो यह बात सामने आई कि बाजार के अधिकतर प्रतिष्ठित मिठाई दुकानदारों ने अपना निजी डेयरी फॉर्म खोल रखा है। जहां से उन्हें जरुरत के अनुसार दूध की उपलब्ध...