देवघर, अक्टूबर 27 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि पत्नी का जबरन गर्भपात कराने के मामले में पश्चिम बंगाल की पुलिस ने आरोपी पति मोहम्मद साहेब अंसारी को देवघर से गिरफ्तार किया है। आरोपी नगर के बरमसिया में अपने एक रिश्तेदार के घर छिपा था। लोकेशन मिलने के बाद पश्चिम बंगाल के हिरापुर थाना की पुलिस ने देवघर नगर पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायाधीश के आदेश के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस उसे अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहम्मद साहेब अंसारी के खिलाफ पश्चिम बंगाल के हिरापुर थाना में मामला दर्ज है। मामले में पत्नी का जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान उसकी लोकेशन देवघर में मिलने की जानकारी पुलिस को ...