Deogarh News: पत्थर खनन को आयोजित ग्रामसभा में विरोध
देवघर, जुलाई 24 -- Deogarh News: सोनारायठाढ़ी प्रतिनिधि प्रखंड के दोंदिया पंचायत अंतर्गत जोरोपहरी गांव में पत्थर खनन करने की स्वीकृति को लेकर मुखिया जयकांत यादव व पंचायत सचिव संजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा विरोध के साथ संपन्न हुई। देवघर जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ द्वारा निर्गत पत्रांक 620 दिनांक 4 जुलाई 2026 के आलोक में जोरोपहरी गांव में ग्रामसभा आयोजित की गई। ग्रामसभा में ग्रामीणों ने गांव से काफ़ी करीब चिन्हित स्थल रहने के कारण विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पत्थर खनन होने से उन्हें जाल-माल की क्षति हो सकती है। इसको लेकर ग्रामीणों ने पत्थर खनन करने का विरोध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.