देवघर, अगस्त 29 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गिधनी गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने दो पक्षों के बीच मारपीट का रूप ले लिया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल हो गए। मामले को लेकर जसीडीह पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एक पक्ष की इंटा देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनके बेटे मिठू महथा की शादी गांव की ही मुस्कान कुमारी से हुई है। कुछ दिनों पूर्व पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, उसके बाद मुस्कान अपने मायके चली गई थी। बुधवार शाम मिठू काम से घर लौट रहा था। आरोप है कि उसके साले मंजू महथा, कारू महथा और भूषण महथा ने धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस...