देवघर, जुलाई 2 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि नगर के पटेल चौक के समीप नाली के पास गुरुवार को अज्ञात युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। शव का पोस्टमार्टम करा मृतक की पहचान के लिए शीतगृह में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रख दिया गया है, ताकि परिजन या परिचित उसकी पहचान कर सकें। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने शर्ट और जींस पैंट पहन रखी थी। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों के अलावा गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कर रही है। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज...