Deogarh News: पंडाल में दिखी बेगूसराय के दुर्गा मंदिर की झलक
देवघर, अक्टूबर 16 -- Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। शहर के रेलवे न्यू कॉलोनी स्थित श्री-श्री जगत जननी सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में इस वर्ष दुर्गापूजा के अवसर पर बिहार के बेगूसराय जिले के बीहट गांव स्थित सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 100 फीट ऊंचे इस पंडाल में श्रद्धालुओं को बड़की दुर्गा मंदिर की झलक देखने को मिलेगी। श्री-श्री जगत जननी सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में वर्ष 1949 से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। पूजा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष एवं मधुपुर के स्टेशन प्रबंधक रवि शेखर, महामंत्री एवं पार्सल सुपरवाइजर शंभू तांती, सचिव रामाकांत सिंह, पूजा व्यवस्थापक अजय सिंह और सचिन रवानी सहित दर्जनों सदस्य जुटे हुए हैं।फोटो-16एमडीपी01-रेलवे यह भी पढ़ें- Bagaha News: टिकुलिया में 26...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.