देवघर, जुलाई 20 -- Deogarh News: रोटरी क्लब ऑफ देवघर का 47 वां शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय निजी होटल के सभागार में धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह उप महापौर टिप चटर्जी, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के अधिकारी डॉ.विक्रांत तिवारी तथा क्लब पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर स्वागत भाषण बबलू केशरी द्वारा दिया गया। इस दौरान क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष पीयूष जायसवाल ने अपने कार्यकाल रोटरी साल 2025 -26 में किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण ऑडियो विजुअल द्वारा दिया।

कार्यक्रम के दौरान नए अध्यक्ष की शपथ कार्यक्रम के दौरान नए अध्यक्ष पंकज सुल्तानिया तथा सचिव नीलेश कोठारी को क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद छावछरिया ने शपथ दिलाई। साथ ही आगामी वर्ष के लिए नई टीम का भी शपथ ग्रहण कराई गई। क्लब के नई टीम में शा...