Deogarh News: न आया मैसेज, न आया फोन, फिर भी खाते से उड़ गए चार लाख रुपए
देवघर, नवम्बर 19 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि साइबर अपराधियों ने ठगी का ऐसा तरीका अपनाया कि पीड़ित को खाते से रुपए निकलने की भनक तक नहीं लगी। न मोबाइल पर कोई मैसेज आया और न ही किसी तरह का फोन आया, बावजूद बैंक खाते से चार लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। सबसे हैरानी की बात यह है कि खाते से लगातार चार दिनों तक प्रतिदिन एक लाख रुपए निकाले जाते रहे और पीड़ित को इसकी जानकारी तक नहीं हुई। बैंक पहुंचने पर खाते में रुपए खत्म होने की जानकारी मिली, तब जाकर साइबर ठगी का खुलासा हुआ। मामला सारवां थाना क्षेत्र के धर्मदेवी गांव निवासी मंतोष शर्मा से जुड़ा है। पीड़ित ने गुरुवार शाम साइबर थाना पहुंचकर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह टोटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रोजाना की कमाई में से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.