देवघर, अक्टूबर 6 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन निवासी अमित कुमार ने नौकरी दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपए की ठगी किए जाने की शिकायत नगर थाना में की है। पीड़ित ने बताया कि एक साल पहले उसकी एक व्यक्ति से जान-पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान उक्त व्यक्ति ने उससे उसकी शैक्षणिक योग्यता के बारे में पूछा। अमित ने बताया कि वह एमए पास है। उसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसे झांसा दिया कि उसकी ब्लॉक कार्यालय या किसी अन्य सरकारी स्थान पर नौकरी लगवा सकता है।

नौकरी के लिए ठगी पीड़ित के अनुसार नौकरी दिलाने के एवज में 90 हजार रुपए की मांग की गई। नौकरी की बात पर विश्वास करते हुए उसने एडवांस के रूप में 30 हजार रुपए उक्त व्यक्ति को दे दिए। रुपए देने के बाद अमित कई महीनों तक नौकरी लगने का इंतजार करता रहा, लेकिन उसे कहीं नौकरी नहीं म...