देवघर, अक्टूबर 29 -- छठ की तैयारियों और शहर की विकास योजनाओं पर चर्चा Deogarh News: नगर निगम कार्यालय के सभागार में गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के तृतीय सामान्य बोर्ड की बैठक महापौर रवि कुमार राउत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारियों को प्राथमिकता देते हुए सभी छठ घाटों पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थायी वस्त्र परिवर्तन कक्ष (चेंजिंग रूम) की व्यवस्था, घाटों की ओर जाने वाले प्रमुख पहुंच मार्गों पर स्ट्रीट लाइटों की सघन जांच व मरम्मत तथा त्योहारी भीड़ के मद्देनजर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने व स्वच्छता जागरूकता के लिए सघन माइकिंग कराने पर विस्तृत विमर्श किया गया। इसके साथ ही शहर के आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण एवं राजस्व वृद्धि से जुड़ी कई प्रमुख योजनाओं पर चर्चा की गई। इसके...